एक युवक की संदिग्ध हुई मौत,ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Must Read

कोरबा-पाली (आधार स्तंभ) :  एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची 112 व पाली पुलिस की टीम जांच में जुटी है। मृतक विनय कश्यप पिता चंद्र कुमार कश्यप ग्राम निरधी थाना पाली कोरबा का निवासी था।

प्रथम दृष्टया हत्या कर एक्सीडेंट का रूप दिखाने का प्रयास किया गया है, ऐसा घटनास्थल को देखकर प्रतीत होता है। बाईक के साथ जिस तरह से शव पड़ा मिला है जो चोट मिले हैं वह मामले को पूरा संदिग्ध बना रहे हैं।

 

फिलहाल घटनास्थल का मुआयना बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आवश्यक जांच की दिशा तय होगी कि यह हत्या है हादसा! दोनों ही सूरतों में अपराधी को पकड़ने की चुनौती भी रहेगी। इस घटना की जानकारी के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है औऱ ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

Latest News

19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित...

More Articles Like This

- Advertisement -