आवास आबंटन हेतु पात्र 1008 आवेदकों की सूची दो सप्ताह पूर्व निगम द्वारा की गई थी जारी

Must Read

आवास आबंटन हेतु पात्र 1008 आवेदकों की सूची दो सप्ताह पूर्व निगम द्वारा की गई थी जारी।

कोरबा (आधार स्तंभ) : प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दादरखुर्द में निर्मित आवासगृहों के पात्र हितग्राही निर्धारित किश्त की राशि निगम में शीघ्र जमा कराएं ताकि उन्हें आवासगृहों का आबंटन प्रदान किया जा सके, पात्र 1008 हितग्राहियों की सूची निगम द्वारा दो सप्ताह पूर्व जारी की गई थी, अब लाटरी पद्धति से इन पात्र हितग्राहियों को आवासगृहों का आबंटन किया जाएगा।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत दादरखुर्द में 2784 आवासगृहों का निर्माण कराया गया था, उक्त निर्मित आवासगृहों में से 986 आवासगृहों के आबंटन हेतु निगम द्वारा आवेदन पत्र मंगाए गए थे, निर्धारित समयावधि में 1784 आवेदन पत्र निगम को प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण इस हेतु गठित समिति द्वारा किया गया तथा पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची प्रकाशित कर दावा आपत्ति मंगाई गई थी, निर्धारित समय में प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया तथा 1008 पात्र हितग्राही पाए गए। इन पात्र हितग्राहियों की अंतिम पात्रता सूची निगम द्वारा प्रकाशित कर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सूचना पटल एवं निगम के समस्त जोन कार्यालयों में सूची चस्पा की गई थी। इन पात्र हितग्राहियों से निगम ने कहा है कि वे शीघ्र से शीघ्र आवासगृहों की निर्धारित किश्त की राशि निगम में जमा करा दें ताकि लाटरी पद्धति से इन पात्र हितग्राहियों को आवासगृहों का आबंटन किया जा सके।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -