आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक क नाम हेमंत यादव है, जो ग्राम मदनपुर का रहने वाला था।

हेमंत भैंसों को चराने के लिए नवापारा स्थित खेत गया था। इस दौरान अचानक मौसम बदला गया और बारिश होने लगी। बारिश से बचने हेमंत एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इस दौरान बिजली गिरी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेमंत को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

आसपास काम कर रहे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

युवक पेड़ के नीचे गिरा हुआ था। पास में ही खेत मे काम कर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसकी सूचना हेमंत के परिजनों को दी गई और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। कटघोरा थाना पुलिस ने अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Latest News

नव संवत्सर रैली पर कोरबा में कड़ी सुरक्षा, 200 से अधिक जवान तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) एवं नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को...

More Articles Like This

- Advertisement -