अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व घोर लापरवाही का आरोप, पटवारी आभा सोनी को कलेक्टर ने किया निलंबित

Must Read

बरपाली (आधार स्तंभ) : राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली के पटवारी हल्का नं 04 (संडैल) के पटवारी श्रीमती आभा सोनी को कोरबा कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पटवारी श्रीमती आभा सोनी पर अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और कार्य में घोर लापरवाही का आरोप था जिसके लिए उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर कोरबा कलेक्टर द्वारा पटवारी श्रीमती आभा सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय राजस्व निरीक्षक मंडल जटगा, तहसील पसान नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Latest News

सांप के काटने से महिला की हुई मौत

अंबिकापुर(आधार स्तंभ)   :   बारिश का सीजन शुरु होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढऩे लगी हैं। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -