अकलतरा में अज्ञात हमलावर ने युवक पर किया चाकू से हमला…

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) :  अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। दो युवकों ने दारू भट्ठी के पास एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ई. महेश (34 वर्ष), पिता ई. कृष्ण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुरु घांसी मोहल्ला का निवासी है और वर्धा पावर प्लांट में काम करता है।

घायल ने बताया कि वह शराब पीने के समय संजय नगर के रहने वाले दो अन्य युवक भी शराब पी रहे थे इस बीच किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोनों ने मिलकर चाकू से सीने में हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे पर शराब के नशे में उत्पात का आरोप, दुकान में टक्कर के बाद बुजुर्ग से मारपीट

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एक बार फिर राजनीतिक रसूख और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल...

More Articles Like This

- Advertisement -